Mandi: सुंदरनगर में 224 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 15 Jul, 2026 07:00 PM

sundernagar charas youth

थाना सुंदरनगर के दल ने मंगलवार देर शाम एक युवक को 224 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार रात थाना सुंदरनगर के दल ने पुंघ फोरलेन पर नाका लगा रखा था।

सुंदरनगर (सोढी): थाना सुंदरनगर के दल ने मंगलवार देर शाम एक युवक को 224 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार रात थाना सुंदरनगर के दल ने पुंघ फोरलेन पर नाका लगा रखा था। इस दौरान एक पैदल राहगीर को संदेह के आधार पर पुलिस ने जांच के लिए रोका। जब युवक की तलाशी ली गई को उसके पिठ्ठू बैग में रखे एक पैकेट में चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान कमल (26) निवासी गांव पंजैहटी, डाकघर तल्याहड़, तहसील सदर व जिला मंडी के रूप में हुई है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सुंदरनगर में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!