10 दिन पहले घर से निकला था युवक, नाले से बरामद हुआ शव

Edited By Vijay, Updated: 02 Oct, 2020 11:34 PM

dead body recovered after 10 days of missing youth

जिला कुल्लू की बैंची पंचायत के खरोटल गांव में लापता चल रहे युवक का शव नाले से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय युवक हिमांशु 23 तारीख को...

कुल्लू (संजीव जैन): जिला कुल्लू की बैंची पंचायत के खरोटल गांव में लापता चल रहे युवक का शव नाले से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय युवक हिमांशु 23 तारीख को अपने घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। हालांकि परिवार वाले उसे ढूंढते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। आखिरकार गांव के कुछ लोग नाले की ओर जा रहे थे तो उन्हें वहां एक शव दिखा। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की गिरने से मौत हुई है लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!