Solan: स्कूल के पास संदिग्ध हालत में मिले 3 युवक, सिरिंज बरामद

Edited By Kuldeep, Updated: 23 Jul, 2026 12:41 PM

darlaghat youth suspicious circumstances

उपतहसील दाड़लाघाट के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट के समीप वीरवार दोपहर करीब 2 बजे 3 युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए पाए गए।

दाड़लाघाट (अत्री): उपतहसील दाड़लाघाट के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट के समीप वीरवार दोपहर करीब 2 बजे 3 युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए पाए गए। स्थानीय लोगों ने शक होने पर उन्हें रोककर पूछताछ की। इस दौरान एक युवक के पास से सिरिंज बरामद होने का दावा किया गया, जबकि 2 अन्य युवकों ने वहां से जाने का प्रयास किया, जिन्हें स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। घटना की सूचना पुलिस थाना दाड़लाघाट को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को अपने साथ ले गई। पुलिस ने सिरिंज को कब्जे में लेकर तीनों को मैडीकल जांच के लिए नागरिक अस्पताल अर्की भेज दिया है। 

लागों ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर यह पता लगाने की मांग की कि युवकों के पास सिरिंज कहां से आई। साथ ही यदि इसके पीछे कोई मुख्य सप्लायर या नशा तस्करी से जुड़ा नैटवर्क है तो उसका भी जल्द पता लगाकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।  स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि विद्यालय के आसपास इस प्रकार की संदिग्ध गतिविधियां चिंता का विषय हैं। उन्होंने प्रशासन से विद्यालय परिसर और आसपास नियमित निगरानी बढ़ाने तथा नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। 

रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
थाना प्रभारी दाड़लाघाट पंकज शर्मा ने बताया कि युवकों की मैडीकल रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उन्होंने किसी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन किया है या नहीं। सिरिंज को भी फाेरैंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मामले में कोई आपराधिक प्रकरण बनता है या नहीं। उसी के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!