गगरेट में कार सवार दंपति 17.12 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 14 Jan, 2021 09:29 PM

couple arrested with heroin in gagret

गगरेट पुलिस ने नाके के दौरान कार सवार दंपति से 17.12 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी चारु शर्मा पुलिस टीम के साथ जब गश्त पर थीं तो उसी दौरान एक सफारी गाड़ी होशियारपुर मार्ग से आती दिखाई दी, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया।

गगरेट (बृज): गगरेट पुलिस ने नाके के दौरान कार सवार दंपति से 17.12 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी चारु शर्मा पुलिस टीम के साथ जब गश्त पर थीं तो उसी दौरान एक सफारी गाड़ी होशियारपुर मार्ग से आती दिखाई दी, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। जब उस गाड़ी की जांच की गई तो उसमें सवार दंपति से पुलिस ने 17.12 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने पति गौरव सिंह पुत्र सुखदेव सिंह व पत्नी रीटा गांव रसूल प्यूरकलां अमृतसर को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सृष्टि पांडेय ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!