Edited By Kuldeep, Updated: 20 Jul, 2026 12:44 PM

सदर थाना प्रभारी इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह राणा की अगुवाई में पुलिस द्वारा शनिवार को चिट्टे के मामले में गिरफ्तार किए गए जल शक्ति विभाग के पंप ऑप्रेटर को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी हुए हैं।
हमीरपुर (अजय): सदर थाना प्रभारी इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह राणा की अगुवाई में पुलिस द्वारा शनिवार को चिट्टे के मामले में गिरफ्तार किए गए जल शक्ति विभाग के पंप ऑप्रेटर को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी हुए हैं। सदर पुलिस ने इस आरोपी मोहित पटियाल (28) निवासी डुग्हा कलां जिला हमीरपुर को रविवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने इसे पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस रिमांड में उक्त आरोपी कुछ अहम खुलासे कर सकता है। पुलिस ने इस आरोपी की सीडीआर और बैंक डिटेल्स भी खंगाली हैं। मामले की पुष्टि एएसपी राजेश उपाध्याय ने की है।