कांगड़ा में 2 कोरोना संक्रमिताें की मौत, एसपी ऑफिस के कर्मचारियों समेत 161 लाेग पॉजिटिव

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 03 Dec, 2020 08:27 PM

corona infected 2 patients die 161 corona positive including sp office staff

कांगड़ा जिला के डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा तथा कोविड केयर अस्पताल धर्मशाला में उपचाराधीन 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की वीरवार को मृत्यु हो गई। मरीज कोरोना पॉजिटिव होने के अलावा अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे।

धर्मशाला (तनुज): कांगड़ा जिला के डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा तथा कोविड केयर अस्पताल धर्मशाला में उपचाराधीन 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की वीरवार को मृत्यु हो गई। मरीज कोरोना पॉजिटिव होने के अलावा अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डाॅ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि टीएमसी में वीरवार को शाहपुर के डढंब की 59 वर्षीय महिला को सारी वार्ड में लाया गया था। महिला को सांस लेने में समस्या के अलावा अन्य गंभीर बीमारियां थी। महिला टीएमसी में जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाई गई थी तथा उपचार किया जा रहा था, लेकिन महिला की मृत्यु हो गई। वहीं, जमानाबाद के 60 वर्षीय व्यक्ति जोकि कांगड़ा के निजी अस्पताल में 29 नवम्बर को पॉजिटिव पाए गए थे तथा उन्हें धर्मशाला कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। मरीज विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रस्त था तथा मरीज की वीरवार को धर्मशाला अस्पताल में मृत्यु हो गई।

वीरवार को एसपी ऑफिस व न्याययिक परिसर धर्मशाला के कर्मचारियाें समेत 161 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। सीएमओ ने बताया कि वीरवार को कांगड़ा के वार्ड 3 की 37 वर्षीय महिला व 16 साल का लड़का, टुंडी चंबा कांगड़ा का 17 साल का लड़का, योल कैंट की 25 वर्षीय युवती, पुलिस लाइंस धर्मशाला के 51 वर्षीय व्यक्ति, लांझणी घरोह का 24 वर्षीय युवक और 41 वर्षीय महिला, सी.पी.आई. रैहन के 51 वर्षीय व्यक्ति, समकड़ धमेटा की 42 वर्षीय महिला, धमेटा के 65 व 43 वर्षीय व्यक्ति, बाड़ी  धमेटा के 69 वर्षीय व्यक्ति, भराल रैहन के 67 व 47 वर्षीय व्यक्ति, घलोर टकोली फतेहपुर के 34 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला के 36 वर्षीय व्यक्ति, टकोली फतेहपुर के 56 वर्षीय व्यक्ति, जिला कारागार धर्मशाला के 48 वर्षीय व्यक्ति, उपाहू सुक्कड़ के 90 व 47 वर्षीय व्यक्ति,योल कैंट की 22 वर्षीय युवती, धीरा की 63 वर्षीय महिला, भवारना के 52 वर्षीय व्यक्ति, काठगढ़ तहसील इंदौरा के 30 वर्षीय व्यक्ति, टीका चेलियां की 34 वर्षीय महिला, गंगथ की 35 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि नरवाणा के 38 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस लाइन सकोह की 35 वर्षीय महिला, धर्मशाला की 32 वर्षीय महिला, शाहपुर के 49 वर्षीय व्यक्ति, शीला के 40 वर्षीय व्यक्ति, भेठ झिकली बैजनाथ की 25 वर्षीय युवती, चलवाड़ा के 31 वर्षीय व्यक्ति, महेंदरु कटोरा की 55 वर्षीय महिला, बाओसल धीरा की 65 वर्षीय महिला, जौंटा तहसील नूरपुर की 21 वर्षीय युवती, कोट पलाड़ी तहसील नूरपुर की 45 वर्षीय महिला, हंगेड़ा खेल तहसील नूरपुर की 45 वर्षीय महिला, कंडवाल तहसील नूरपुर की 55 वर्षीय महिला, मैरा नंदरुल कांगड़ा की 8 साल की बच्ची, वार्ड 3 टांडा मस्सल तहसील नगरोटा बगवां के 55 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड तीन दीवान बाग नगरोटा बगवां के 55 वर्षीय व्यक्ति, पुराना कांगड़ा वार्ड 1 की 35 वर्षीय महिला, पलवाना सकोट कांगड़ा के 57 वर्षीय व्यक्ति, समेला कांगड़ा की 55 वर्षीय महिला, कांगड़ा क्षेत्र के 29 वर्षीय युवक, एम.एच. पालमपुर के 61 वर्षीय व्यक्ति व 56 वर्षीय महिला, सिविल अस्पताल ज्वालामुखी के 33 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला न्यायिक परिसर के 49 वर्षीय व्यक्ति, चीलगाड़ी के 50 वर्षीय व्यक्ति, सुधेड़ की 40 वर्षीय महिला, सिद्धबाड़ी के 35 वर्षीय व्यक्ति व 37 वर्षीय महिला, श्यामनगर धर्मशाला के 29 वर्षीय युवक, एस.पी. ऑफिस धर्मशाला के 44 व 46 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

इसके अलावा सिद्धपुर की 40 वर्षीय महिला, चामुंडा की 32 वर्षीय महिला, महाकाल बैजनाथ के 56 वर्षीय व्यक्ति, टिकरी भटियात चंबा की 35 वर्षीय महिला, जोगीवाड़ा रोड़ मैक्लोडगंज के 33 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड 1 कांगड़ा की 28 वर्षीय युवती, अंबाड़ी मलां नगरोटा बगवां के 55 वर्षीय व्यक्ति, बदोह कांगड़ा की 29 वर्षीय युवती, कांगड़ा की 47 वर्षीय महिला, चंबा हाउस नूरपुर के 31 वर्षीय व्यक्ति, नूरपुर के 66 वर्षीय व्यक्ति, बैजनाथ के 78 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला के 42 वर्षीय व्यक्ति, नूरपुर की 28 वर्षीय युवती, चीलगाड़ी धर्मशाला की 39 वर्षीय महिला, पालमपुर की 29 वर्षीय युवती, धर्मशाला के 40 वर्षीय व्यक्ति, शाहपुर की 59 वर्षीय महिला, पल्ली जखाड़ा तहसील फतेहपुर के 61 वर्षीय व्यक्ति, रडोह मोच तहसील फतेहपुर के 37 वर्षीय व्यक्ति, सुनेत फतेहपुर के 41 वर्षीय व्यक्ति, घोली फतेहपुर के 42 वर्षीय व्यक्ति, मन्जार फतेहपुर के 35 वर्षीय व्यक्ति, डक तहसील फतेहपुर के 48 वर्षीय व्यक्ति व 33 वर्षीय महिला, रैहन के 43 वर्षीय व्यक्ति, होटला कैंप फील्ड अस्पताल की 16 साल की लड़की, टांडा गांव के 70 व 65 वर्षीय व्यक्ति और 34 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!