Kangra : मनरेगा में गड़बड़ी को लेकर पूर्व प्रधान व 2 सचिवों पर रिकवरी के आदेश, जांच में अनियमितताएं आने पर की गई कार्रवाई

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Aug, 2026 01:07 PM

recovery orders former village head and 2 secretaries irregularities in mgnrega

Kangra News :  विकास खंड सुलह भेडू महादेव क्षेत्र की रहा पंचायत में मनरेगा कार्यों के लिए स्वीकृत धनराशि के कथित दुरुपयोग के मामले में लोकपाल ने तत्कालीन पंचायत प्रधान और 2 पंचायत सचिवों पर 61,310 रुपए की रिकवरी के आदेश जारी किए हैं। मामले में...

Kangra News :  विकास खंड सुलह भेडू महादेव क्षेत्र की रहा पंचायत में मनरेगा कार्यों के लिए स्वीकृत धनराशि के कथित दुरुपयोग के मामले में लोकपाल ने तत्कालीन पंचायत प्रधान और 2 पंचायत सचिवों पर 61,310 रुपए की रिकवरी के आदेश जारी किए हैं। मामले में विभागीय जांच के दौरान मनरेगा कार्यों से संबंधित दस्तावेजों और तकनीकी गणना में अंतर पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। 

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक, रड़ा पंचायत निवासी करम चंद और हिमाल चंद ने पंचायत में मनरेगा कार्यों में कथित गड़बड़ी और सरकारी धन के दुरुपयोग को लेकर 10 और 16 जनवरी 2026 को मनरेगा लोकपाल के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विकास खंड अधिकारी सुलह को मामले की जांच सौंपी गई। जांच के दौरान तत्कालीन पंचायत प्रधान लेखराज, तत्कालीन पंचायत सचिव मिशना देवी और पंचायत सचिव प्रवीण कुमार को संबंधित कार्यों में सरकारी धन के दुरुपयोग के लिए जिम्मेदार पाया गया। जांच में तकनीकी सहायक की ओर से की गई गणना तथा पंचायत द्वारा विकास खंड कार्यालय में जमा करवाए गए दस्तावेजों में अंतर भी सामने आया। 

रिकवरी के आदेश

लोकपाल ने 23 जुलाई को मामले में कार्रवाई करते हुए तत्कालीन पंचायत सचिव मिशना देवी पर 30,655 रुपए, पूर्व पंचायत प्रधान लेखराज पर 30,665 रुपए तथा पूर्व पंचायत सचिव प्रवीण कुमार पर 10 रुपए की रिकवरी डालने के आदेश जारी किए। इस तरह कुल 61,310 रुपए की राशि की रिकवरी की जानी है। इसके अलावा दोनों पंचायत सचिवों के खिलाफ की गई कार्रवाई को उनकी सर्विस बुक में दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की अनियमितता न दोहराने की चेतावनी भी दी गई है। विकास खंड सुलह स्थित भेडू महादेव के एस.वी.पी.ओ. सतीश कुमार और पंचायत निरीक्षक संजीव सूद ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि रड़ा पंचायत में मनरेगा कार्यों में गड़बड़ी के मामले में लोकपाल की ओर से तत्कालीन पंचायत प्रधान और दोनों सचिवों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रिकवरी के आदेश दिए गए है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!