कर्मचारियों को सताने व डराने वाली बीजेपी का सूपड़ा होगा साफ : राजेंद्र राणा

Edited By Vijay, Updated: 22 Sep, 2022 04:22 PM

congress leader rajender rana

सुजानपुर के विकास के लिए निरंतर संघर्षरत व प्रयासरत रहने वाले विधायक राजेंद्र राणा ने विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए 10 लाख 3 हजार रुपए जारी किए हैं। यह राशि विधायक निधि से जारी की गई है।

सुजानपुर के विकास के लिए 10 लाख रुपए जारी
सुजानपुर (ब्यूरो):
सुजानपुर के विकास के लिए निरंतर संघर्षरत व प्रयासरत रहने वाले विधायक राजेंद्र राणा ने विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए 10 लाख 3 हजार रुपए जारी किए हैं। यह राशि विधायक निधि से जारी की गई है। ग्राम पंचायत डूहक में पीपल गाहरा जंज घर की मुरम्मत के लिए 45 हजार, ग्राम पंचायत झानियारा में मौहन गांव में रास्ते और सुरक्षा दीवार के लिए 63 हजार, ग्राम पंचायत नारसी में कक्डीयार में रास्ते और सुरक्षा दीवार के लिए 45 हजार रुपए और 60 सोलर लाइटों के लिए 8 लाख 50 हजार रुपए शामिल हैं।

राणा ने सुजानपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में कहा कि कर्मचारियों को उनका हक देने में असफल रही बीजेपी अब चुनाव नजदीक आते देख कर्मचारियों को धमकाने व हड़काने लगी है। इतिहास गवाह है कि हिमाचल प्रदेश में जिस सत्तासीन सरकार व सत्ताधीश ने पावर के नशे में कर्मचारियों से अन्याय किया है व चुनावों में उन्हें डरा-धमका कर प्रताड़ित किया है, उसकी सरकार का सूपड़ा साफ हुआ है।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि बीजेपी कर्मचारियों से इस तरह का दुर्व्यवहार कर रही है। इससे पहले भी बीजेपी की सरकार ने जब-जब ऐसी हिमाकत की है तो बीजेपी सरकार औंधे मुंह गिरी है। इस बार बना चुनावी माहौल व जनता का आक्रोश साफ बता रहा है कि बीजेपी का सूपड़ा साफ होकर रहेगा। राणा ने कहा कि बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर फेल और फ्लॉप रही है। यह सरकार आम जनता के तनाव व अवसाद का सबब साबित हुई है। इसलिए अब आम जनता सिर्फ चुनावों का इंतजार कर रही है कि कब चुनाव आए और कब बीजेपी की नाकाम सरकार को विदा किया जाए।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!