चुनाव आयोग के द्वार पहुंची कांग्रेस, राजीव बिंदल के प्रचार पर कही यह बात (Video)

Edited By Ekta, Updated: 14 Oct, 2019 05:21 PM

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल की मुश्किलें बढ़ा दी है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष की निर्वाचन आयोग में लिखित शिकायत की है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बिंदल पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं जबकि...

शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल की मुश्किलें बढ़ा दी है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष की निर्वाचन आयोग में लिखित शिकायत की।कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बिंदल पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं जबकि राजीव बिंदल एक संवैधानिक पद पर आसीन है इसलिए वे चुनाव प्रचार में भाग नहीं ले सकते। बावजूद इसके राजीव बिंदल चुनावी जनसभा में प्रचार करें। प्रदेश कांग्रेस में निर्वाचन आयोग से मांग की है कि अगर प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव करवाने हैं तो विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल पर चुनाव के दिन तक प्रचार करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। 
PunjabKesari

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के राजनीतिक सचिव हरिकृष्ण हिमराल की अध्यक्षता में कांग्रेस ने शिमला में तथ्यों के साथ अतिरिक्त निर्वाचन आयुक्त दलीप नेगी को शिकायत पत्र सौंपा है। शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही कांग्रेस ने बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह पर भी आदर्श चुनाव संहिता का उल्लंघन करने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने मंत्री पर आईपीएच की पाइप वितरण कर लोगों को लुभाने के आरोप लगाए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!