पिकअप ट्राले व कार में जबरदस्त टक्कर, CCTV में कैद हुआ हादसा

Edited By Vijay, Updated: 04 Sep, 2020 08:36 PM

collision between car and pickup jeep

भोटा से कुछ दूरी पर अग्धार पंचायत के झाडी के पास एक पिकअप ट्राला और आल्टो कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। यह हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। इस हादसे में आल्टो कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

भोटा (वर्मा): भोटा से कुछ दूरी पर अग्धार पंचायत के झाडी के पास एक पिकअप ट्राला और आल्टो कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। इस हादसे में आल्टो कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पिकअप ट्राला आल्टो गाड़ी को टक्कर मारने के बाद साथ लगती दुकान से जा टकराया। गनीमत रही कि दुकान बंद थी और कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इस हादसे में दुकान के शटर व दीवार को काफी नुक्सान पहुंचा है।

आल्टो कार सरकाघाट से बंगाणा जा रही थी वहीं पिकअप ट्राला भोटा की तरफ जा रहा था। आल्टो कार में 4 लोग सवार थे जोकि इस हादसे में बाल-बाल बच गए। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई थी। भोटा पुलिस कक्ष के प्रभारी अजैब सिंह का कहना है कि दोनों पार्टियाें के बीच समझौता हो गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!