प्रधानमंत्री हरियाणा में हिमाचल की बात करने की बजाय 10 वर्ष का हिसाब दें : सुक्खू

Edited By Vijay, Updated: 03 Oct, 2024 10:35 PM

cm sukhvinder singh sukhu

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हरियाणा में हिमाचल प्रदेश की बात करने की बजाय भाजपा सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए।

शिमला (कुलदीप/अनिल): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हरियाणा में हिमाचल प्रदेश की बात करने की बजाय भाजपा सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में भाजपा शासनकाल के दौरान अव्यवस्था का आलम रहा है। सुखविंदर सिंह सुक्खू हरियाणा के चरखी दादरी में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में कोई आर्थिक तंगी नहीं है, लेकिन भाजपा नेता जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसान हरियाणा की जान हैं, जिनको कांग्रेस सत्ता में आने पर फसलों का उचित दाम देगी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा से उनकी चुनावी गारंटियों पर बात हुई है। हिमाचल सरकार ने अपने 20 महीने के कार्यकाल में 10 में से 5 गारंटियां पूरी कर दी हैं तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सोच को साकार करते हुए हम आगे बढ़ रहे हैं। हिमाचल सरकार ने ओपीएस को लागू करके कर्मचारी वर्ग को लाभ पहुंचाया है। हरियाणा में भी महिलाओं को 2000 रुपए हर प्रतिमाह मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह इंदिरा गांधी सुख सम्मान निधि का लाभ प्रदान किया है। इसके अलावा हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल पर काम चला है। युवाओं को रोजगार के लिए 680 करोड़ रुपए की राजीव गांधी स्टार्टअप योजना शुरू की है। दूध और प्राकृतिक खेती से उत्पन्न गेहूं व मक्का पर एमएसपी देने वाला हिमाचल प्रदेश पहला राज्य है।

गाय के दूध को 45 रुपए और भैंस के दूध को 55 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से सरकार खरीद रही है। गेहूं को 40 रुपए व मक्का को 30 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से सरकार खरीदेगी। कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा सांगवान व चेयरमैन रघुवीर सिंह बाली सहित अन्य नेता इस अवसर पर मौजूद थे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!