कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मिले CM सुखविंदर सिंह, कैबिनेट विस्तार व मेयर-डिप्टी मेयर को लेकर चर्चा

Edited By Vijay, Updated: 11 May, 2023 12:15 AM

cm sukhvinder singh met from rajeev shukla

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मंत्रिमंडल विस्तार, शिमला नगर निगम मेयर व डिप्टी मेयर के साथ सरकार के कामकाज पर विस्तृत चर्चा हुई।

शिमला (राक्टा): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मंत्रिमंडल विस्तार, शिमला नगर निगम मेयर व डिप्टी मेयर के साथ सरकार के कामकाज पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के साथ बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई है। समय-समय पर वह फीडबैक लेते रहते हैं कि क्या-क्या काम चले रहे और कौन-कौन से काम में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम में कांग्रेस ने एतिहासिक जीत दर्ज की है और प्रदेश प्रभारी से मेयर व डिप्टी मेयर को लेकर भी चर्चा हुई है। पार्टी इस दिशा में आगे बढ़ रही है। 

एकजुट होकर आगे बढ़ेगी कांग्रेस 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कैबिनेट विस्तार पर भी चर्चा हो रही है और आने वाले समय में कैबिनेट विस्तार भी होगा। 4 माह के कार्यकाल में सरकार के निर्णयों और नीतियों पर शिमला की जनता ने नगर निगम चुनाव में पार्टी को जिताकर मोहर लगा दी है। कांग्रेस इसी तरह एकजुट होकर आगे बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक में जिस तरह के रुझान मतदान के बाद आ रहे हैं उससे लगता है कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बनाया है।

मंत्रिमंडल की दौड़ में कई चेहरे
कांग्रेस के कई विधायक मंत्री पद की दौड़ में हैं। इनमें मुख्य रूप से जिला कांगड़ा से सुधीर शर्मा व यादवेंद्र गोमा, जिला हमीरपुर से राजेंद्र राणा व इंदद्रत्त लखनपाल, जिला बिलासपुर से राजेश धर्माणी सहित अन्य के नाम शामिल हैं। इसी तरह सिरमौर से विनय कुमार की भी पैरवी हो रही है। इसके साथ ही विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए भी कई विधायकों के नाम चर्चा में हैं। 

निगमों-बोर्डों में भी हो सकती नियुक्तियां 
सूचना के अनुसार प्रदेश प्रभारी और मुख्यमंत्री के बीच हुई बैठक के दौरान निगम व बोर्डों में नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा हुई है। ऐसे में अब जल्द ही संगठन से जुड़े नेताओं की ताजपोशी चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पदों पर हो सकती है। सूचना के अनुसार वीरवार को मुख्यमंत्री वापस शिमला लौट सकते हैं।

...तो उभर कर सामने आएंगे नए समीकरण
कांग्रेस सरकार में सीपीएस की नियुक्तियों को भाजपा ने हाईकोर्ट में चुनौती दे रखी है और मामला विचाराधीन है। यदि प्रदेश में ये नियुक्तियां रद्द होती हैं तो उस स्थिति में मंत्रिमंडल को लेकर नए समीकरण उभर कर सामने आ सकते हैं। ऐसे में सरकार सभी पहलुओं को देख रही है।

प्रतिभा सिंह भी रख चुकी हैं अपना पक्ष 
प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के समक्ष पार्टी प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह भी अपना पक्ष रख चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने संगठन से जुड़े सक्रीय नेताओं को सरकार में जिम्मेदारी देने की पैरवी की है। इसके साथ मेयर और डिप्टी मेयर में से एक पद पर महिला पार्षद की ताजपोशी किए जाने की भी उन्होंने वकालत की है। ऐसे में देखना होगा कि आने वाले दिनों में क्या उभर कर सामने आता है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!