Edited By Vijay, Updated: 18 Sep, 2022 04:39 PM

कांग्रेस द्वारा देश में चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त है जबकि कांग्रेस के ही विधायक कांग्रेस छोड़ने में लगे हुए हैं। कांग्रेस में रहते हुए नेताओं का इस पार्टी से मोह भंग हो...
करसोग (यशपाल): कांग्रेस द्वारा देश में चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त है जबकि कांग्रेस के ही विधायक कांग्रेस छोड़ने में लगे हुए हैं। कांग्रेस में रहते हुए नेताओं का इस पार्टी से मोह भंग हो गया है तथा कांग्रेसी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। मौजूदा समय में श्राद्ध चल रहे हैं जो कांग्रेस पर भारी पड़ रहे हैं, ऐसे में कांग्रेसी नेताओं को चाहिए कि वह किसी कुशल ज्योतिषाचार्य से अपनी कुंडली दिखाएं। जयराम ठाकुर मंडी जिले के उपमंडल उपकरसोग में प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष समारोह के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

जहां भी लगता है भाजपा का पंडाल, कांग्रेसी मित्र हो जाते हैं परेशान
कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि देश कांग्रेस मुक्त हो रहा है तथा बड़ी संख्या में कांग्रेसी भाजपा का दामन थाम रहे हैं। प्रदेशभर में प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष समारोह आयोजित किए जा रहे हैं तथा जहां भी भाजपा का पंडाल लगता है वहीं पर कांग्रेसी मित्र परेशान हो जाते हैं। कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया होने का वक्त अब नजदीक आ गया है तथा आने वाले 30 वर्षों तक कांग्रेस का पंडाल कहीं पर भी देखने को नहीं मिलेगा। देश के कोने-कोने से कांग्रेस के पंडाल उखड़ रहे हैं।
प्रदेश में बेरोजगारी कांग्रेस की देन
प्रदेश में कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही कांग्रेस युवा रोजगार यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी कांग्रेस की देन है तथा भाजपा सरकार सभी सरकारी विभागों में सुनियोजित तरीके से रोजगार मुहैया करवा रही है। उन्होने कांग्रेस पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस युवा रोजगार यात्रा के नाम पर जो ड्रामा कर रही है उसमें वह सफल नहीं हो पाएंगे।
90 करोड़ के लोकार्पण व शिलान्यास, पांगणा में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा
इस दौरान मुख्यमंत्री ने करसोग में तकरीबन 90 करोड़ के लोकार्पण व शिलान्यास कर जनता से विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की। विधायक द्वारा स्कूलों व पटवार सर्कलों को अपग्रेड करने की मांग पर मुख्यमंत्री ने मापदंडों के अनुरूप उन्हें पूरा करने का आश्वासन देते हुए पांगणा में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here