Edited By Kuldeep, Updated: 05 Sep, 2026 06:39 PM

उपमंडल रामपुर के अतंर्गत ग्राम पंचायत काशापाट में बादल फटने से गगंधारी हाइड्रो पावर प्रोजैक्ट को भारी नुक्सान हुआ है। क्षेत्र में बादल फटने से नोगली खड्ड में एकाएक पानी बढ़ गया।
रामपुर बुशहर (नोगल): उपमंडल रामपुर के अतंर्गत ग्राम पंचायत काशापाट में बादल फटने से गगंधारी हाइड्रो पावर प्रोजैक्ट को भारी नुक्सान हुआ है। क्षेत्र में बादल फटने से नोगली खड्ड में एकाएक पानी बढ़ गया। इससे भारी खड्ड के आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। अचानक बाढ़ आने के कारण हाइड्रो पावर प्रोजैक्ट को नुक्सान पहुंचा है। भारी बाढ़ के तेज बहाव की चपेट में आने से इंटक की सिविल संरचनाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।
इसके अलावा परियोजना के डाऊनस्ट्रीम राफ्ट तथा बॉटम कन्वेयंस चैनल को नुक्सान पहुंचा है, वहीं बॉटम कन्वेयंस चैनल के तल में भी भारी कटाव हुआ है। परियोजना प्रबन्धन के माध्यम से नुक्सान का जायजा लिया जा रहा है। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। नायब तहसीलदार तकलेच अनमोल शर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि काशापाट नाले में प्लैश फ्लड से अभी तक जानी नुक्सान की कोई सूचना नहीं है।