Edited By Simpy Khanna, Updated: 09 Oct, 2019 11:23 AM

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस 3 स्थित दशहरा मैदान में धूमधाम से दशहरा उत्सव मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी और हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी रहे। नगर परिषद द्वारा इस बार भी भव्य तरीके से दशहरा...
बद्दी (आदित्य) : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस 3 स्थित दशहरा मैदान में धूमधाम से दशहरा उत्सव मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी और हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी रहे। नगर परिषद द्वारा इस बार भी भव्य तरीके से दशहरा मेले का आयोजन किया गया। नप बद्दी की सत्ता बदलने के बाद भाजपा के नेतृत्व में यह पहला दशहरा मनाया गया।

दून विधायक परमजीत सिंह पम्मी जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सैनी ने कहा कि इस बार जो पुतले जलाए गए उनमें हर एक पुतले पर एक विशेष प्रकार का स्लोगन लिखा गया था जो स्लोगन सामाजिक बुराई को सदा के लिए समाप्त करने के लिए लिखा गया था। तीनों पुतलों के साथ-साथ इन तीनों सामाजिक बुराइयां जैसे प्लास्टिक मुक्त भारत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत व नशा मुक्त भारत जैसी सामाजिक बुराइयों का भी मंच से इनके दूर परिणाम बता कर एक-एक करके अग्नि से दहन किया गया।
इसके अलावा मेले में पंजाब के मशहूर कलाकार सोनू विर्क, अंशदीप, जगपाल सिंह चन्ना किशनपुरिया, कमल प्रिंस, पम्मी डैडी सहित कई कलाकारों ने अपने गीतों से लोगों का मनोरंजन किया।