Edited By Swati Sharma, Updated: 13 Jul, 2026 04:23 PM

Solan News : उपायुक्त सोलन एवं विहित प्राधिकारी मनमोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 126 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला सोलन के जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का परिणाम घोषित किया है। मनमोहन...
Solan News : उपायुक्त सोलन एवं विहित प्राधिकारी मनमोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 126 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला सोलन के जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का परिणाम घोषित किया है।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि भाजपा की कुमारी शीला देवी को अध्यक्ष पद तथा पंकज शर्मा को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया है। लगातार दूसरी बार जिला परिषद सोलन पर भाजपा का कब्जा होने से कार्यकर्ताओं व नेताओं में खुशी की लहर है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें