Solan: रिटायर्ड मेजर जनरल एमएस कोहली की शानदार पहल, स्कूली बच्चों की मदद कर समाज को दिया ये बड़ा संदेश

Edited By Vijay, Updated: 07 Jul, 2026 06:51 PM

retired major general contributed for tracksuits for school kids

सोलन जिले के कसौली उपमंडल के तहत आते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनावर में सेवानिवृत्त मेजर जनरल एमएस कोहली और उनके परिवार के सौजन्य से प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर देवमन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से स्कूली विद्यार्थियों की मदद...

कसौली (जितेंद्र): सोलन जिले के कसौली उपमंडल के तहत आते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनावर में सेवानिवृत्त मेजर जनरल एमएस कोहली और उनके परिवार के सौजन्य से प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर देवमन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के लिए ट्रैकसूट खरीदने हेतु 35,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मेजर जनरल एमएस कोहली ने यह अंशदान स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज बख्शी को सौंपा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त मेजर जनरल एमएस कोहली ने कहा कि यदि समाज का हर सक्षम व्यक्ति केवल एक जरूरतमंद बच्चे की शिक्षा का दायित्व उठा ले, तो हमारे देश का भविष्य पूरी तरह से उज्ज्वल बन सकता है और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!