Edited By Swati Sharma, Updated: 08 Jul, 2026 12:05 PM

Chamba News : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहां पर एक 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में...
Chamba News : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहां पर एक 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, मामला भरमौर उपमंडल की ग्राम पंचायत गरोला के रैत गांव का है। मृतक की पहचान अतुल उर्फ कुकी (26) निवासी गांव रैत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते सोमवार को दोपहर बाद परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वहां का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई, अतुल फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कमरे का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। चर्चा है कि नौकरी को लेकर अतुल तनाव में था। फिलहाल, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बताया जा रहा है कि अतुल ने कुछ वर्ष पहले ही लव मैरिज की थी। बेहद भावुक पहलू यह है कि मृतक की पत्नी वर्तमान में गर्भवती है और घर में जल्द ही खुशियां आने वाली थीं। ऐसे समय में अतुल द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से उसकी पत्नी और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पति की मौत के बाद से ही गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें