Bilaspur: बरमाणा में डैहर निवासी से चिट्टा बरामद, मामला दर्ज

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Nov, 2024 04:32 PM

chitta recovered from dahar resident

थाना बरमाणा पुलिस ने गत दिवस गश्त के दौरान एक व्यक्ति से 1.89 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

बिलासपुर (बंशीधर): थाना बरमाणा पुलिस ने गत दिवस गश्त के दौरान एक व्यक्ति से 1.89 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। थाना बरमाणा पुलिस गत दिवस सहायक पुलिस उपनिरीक्षक ललित कुमार की अगुवाई में गश्त कर रही थी। जब पुलिस ग्राम पंचायत बरमाणा के आगे संपर्क सड़क पर मौजूद थी तो एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया तथा उसने एक लिफाफा फैंका, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ।

पुलिस ने आरोपी द्वारा फैंके गए लिफाफे का बरामद कर जब उसका निरीक्षण किया तो यह चिट्टा पाया गया। आरोपी की पहचान 34 वर्षीय अशीष कुमार निवासी डैहर तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई। पुलिस प्रवक्ता डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना बरमाणा में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!