Kangra: पुलिस गश्त के दौरान चिट्टे की खेप के साथ एक गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Apr, 2026 09:28 PM

chitta person arrest

जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

सुलह (वर्मा): जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दोपहर 3 बजे के करीब पुलिस ने बैजनाथ तहसील के तरेहल निवासी एक व्यक्ति को 6.22 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को जिला कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम गश्त पर थी।

इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मुख्य मार्ग 154 से सटे भट्टू से सिद्धपुर को जाते संपर्क मार्ग पर एक स्कूटी सवार संदिग्ध हालत में खड़ा है और उसके पास नशीला पदार्थ हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और आरोपी को स्कूटी सहित काबू कर लिया।

आरोपी की पहचान अक्षय शर्मा (39) पुत्र अनिल कुमार निवासी गांव व डाकघर तरेहल तहसील बैजनाथ के रूप में हुई है। पुलिस ने नशीले पदार्थ और स्कूटी को कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!