Edited By Kuldeep, Updated: 27 Apr, 2026 05:53 PM

विश्व विख्यात धार्मिक शक्तिपीठ चिंतपूर्णी जी के दरबार में सोमवार को लुधियाना (पंजाब) से आए श्रद्धालु विनोद गुप्ता और उनकी पत्नी नेहा गुप्ता ने अपनी विशेष मनोकामना पूरी होने पर मां के चरणों में चांदी का मुकुट और छत्र भेंट किया।
चिंतपूर्णी (राकेश): विश्व विख्यात धार्मिक शक्तिपीठ चिंतपूर्णी जी के दरबार में सोमवार को लुधियाना (पंजाब) से आए श्रद्धालु विनोद गुप्ता और उनकी पत्नी नेहा गुप्ता ने अपनी विशेष मनोकामना पूरी होने पर मां के चरणों में चांदी का मुकुट और छत्र भेंट किया। 1 किलो 270 ग्राम शुद्ध चांदी से बनी इस भेंट को मंदिर के पुजारी भूषण कालिया ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाकर स्वीकार किया।
इस दौरान पुजारी ने मंत्रोच्चारण के साथ मां के दरबार में परिवार की हाजिरी लगवाई और उनके सुख-समृद्धि की कामना की। विनोद गुप्ता ने बताया कि माता रानी पर उनकी अटूट श्रद्धा है और मन्नत पूरी होने के बाद आज उन्होंने सपरिवार यहां आकर यह सेवा अर्पित की है। इस अवसर पर उनके परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।