हिमाचल में रूह कंपा देने वाला मामला! धड़ से अलग मिला नवजात का सिर, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Vijay, Updated: 04 Sep, 2026 09:20 PM

chilling incident in himachal

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के उपमंडल चुराह से एक हैरान करने और रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां के टिकरीगढ़ गांव के पास एक नवजात का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है।

तीसा/चम्बा (सुभानदीन): हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के उपमंडल चुराह से एक हैरान करने और रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां के टिकरीगढ़ गांव के पास एक नवजात का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। नवजात का सिर धड़ से अलग अवस्था में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी रोष और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार स्थानीय ग्रामीणों ने जब टिकरीगढ़ गांव के समीप नवजात का कटा हुआ सिर देखा, तो तुरंत पुलिस चौकी नकरोड़ को इसकी सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले नवजात के सिर को कब्जे में लिया और इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। कुछ ही दूरी पर पुलिस को मासूम के शरीर का बाकी हिस्सा भी  बरामद हो गया।

शव पर मिले जानवरों के नोचने के निशान
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि नवजात के शरीर पर जंगली या आवारा जानवरों के नोचने के निशान मौजूद हैं। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या किसी ने नवजात को जीवित या मृत अवस्था में यहां फैंका था, जिसके बाद जानवरों ने उसे अपना शिकार बनाया, या इसके पीछे कोई सोची-समझी आपराधिक साजिश है।

आशा वर्करों से मांगा गया रिकॉर्ड
इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उनके इलाके में हाल-फिलहाल में किसी भी महिला के गर्भवती होने, प्रसव या किसी शिशु की मौत की कोई जानकारी नहीं है। नवजात की पहचान और उसके माता-पिता तक पहुंचने के लिए पुलिस ने क्षेत्र की सभी आशा वर्करों से संपर्क साधा है। इलाके में हाल ही में गर्भवती महिलाओं, प्रसव और गर्भपात से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड तलब किया जा रहा है।

पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी माैत का राज
सच्चाई का पता लगाने के लिए पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा भेज दिया है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का सटीक खुलासा हो पाएगा। मामले की पुष्टि करते हुए चम्बा के एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस को टिकरीगढ़ के पास एक नवजात का शव मिला है। पुलिस हर गंभीर पहलू को ध्यान में रखकर गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्थानीय स्तर पर जुटाई जा रही जानकारियों के आधार पर जल्द ही इस मामले की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!