नाकाबंदी के दौरान 557 ग्राम चरस समेत युवक गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 25 Apr, 2022 04:22 PM

chamba charas youth arrested

पुलिस ने कियाणी चौक पर नाकाबंदी के दौरान एक युवक से 557 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।

चम्बा (काकू): पुलिस ने कियाणी चौक पर नाकाबंदी के दौरान एक युवक से 557 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस की एस.आई.यू. टीम ने चम्बा-तीसा मार्ग पर कियाणी चौक पर नाकाबंदी की हुई थी और वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान भाग सिंह (30) पुत्र संपूर्ण सिंह निवासी गांव डोला डाकघर भौड़ास तहसील चुराह जिला चम्बा को तलाशी के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 557 ग्राम चरस बरामद हुई। इसकी पुष्टि डी.एस.पी. हैडक्वार्टर अभिमन्यु वर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ सदर थाना में मुकद्दमा पंजीकृत किया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!