Himachal : 33 केवी लाइन पर काम करते समय खाई में गिरा 23 वर्षीय युवक...मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Swati Sharma, Updated: 21 Aug, 2026 12:01 PM

chamba 23 year old man falls into trench while working on 33 kv line dies

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के थिरोट से पांगी के लिए आ रही 33 के.वी. लाइन पर काम करते समय एक युवक खाई में गिर गया, जिस कारण युवक की मौत हो गई। हादसा पांगी घाटी के अंतिम गांव शोर के समीप हुआ।

Chamba News : जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के थिरोट से पांगी के लिए आ रही 33 के.वी. लाइन पर काम करते समय एक युवक खाई में गिर गया, जिस कारण युवक की मौत हो गई। हादसा पांगी घाटी के अंतिम गांव शोर के समीप हुआ।

मृतक की पहचान 23 वर्षीय तारिक हुसैन पुत्र नवाब दीन निवासी चसाना, तहसील मामनकोट, जिला रियासी जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तारिक हुसैन 33 केवी लाइन पर काम कर रहा था। इसी दौरान बिजली के खंभे पर तारें लगाने का काम करते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना पांगी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गहरी खाई से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया।

वहीं, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। तारिक हुसैन पिछले करीब 3 महीने से बिजली बोर्ड के एक ठेकेदार के अधीन 33 केवी लाइन पर काम कर रहा था। शोर गांव के समीप बिजली के खंभे पर तारें लगाने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। एसपी विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!