Edited By Vijay, Updated: 14 Oct, 2026 02:50 PM

हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 23 अक्तूबर को एक रोजगार मेले (कैंपस साक्षात्कार) का आयोजन किया जा रहा है।
Chamba News: हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 23 अक्तूबर को एक रोजगार मेले (कैंपस साक्षात्कार) का आयोजन किया जा रहा है। इस साक्षात्कार के माध्यम से नालागढ़ स्थित टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस लिमिटेड में फ्लोर स्टाफ के 100 खाली पदों को भरा जाएगा।
जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार फ्लोर स्टाफ के इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही, साक्षात्कार में भाग लेने वाले आवेदकों की आयु 18 वर्ष से लेकर अधिकतम 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से प्रतिमाह 14,300 रुपए का वेतन दिया जाएगा। वेतन के अलावा कंपनी द्वारा कर्मचारियों को ईएसआई और पीएफ की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, ड्यूटी के दौरान दिन में दो बार नि:शुल्क भोजन, चाय और कंपनी तक आने-जाने के लिए परिवहन (ट्रांसपोर्ट) की सुविधा भी मुफ्त उपलब्ध करवाई जाएगी।
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 23 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय चम्बा में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र व उनकी प्रतियां, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और अपडेटेड बायोडाटा साथ लाना अनिवार्य है। विभाग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस साक्षात्कार में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें