Kullu News: स्कूल ड्रैस में बिना हैल्मेट स्कूटी दौड़ा रहा था 14 साल का छात्र, पुलिस ने थमाया ₹7000 का चालान

Edited By Vijay, Updated: 19 Jun, 2026 07:11 PM

challan of minor boy riding scooty without helmet

पर्यटन नगरी मनाली की सड़कों पर नाबालिगों द्वारा बेखौफ होकर वाहन दौड़ाने के बढ़ते मामलों पर अब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर रहे ऐसे नाबालिग चालकों और उनके अभिभावकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रवैया अपना लिया है।

कुल्लू (संजीव): पर्यटन नगरी मनाली की सड़कों पर नाबालिगों द्वारा बेखौफ होकर वाहन दौड़ाने के बढ़ते मामलों पर अब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर रहे ऐसे नाबालिग चालकों और उनके अभिभावकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रवैया अपना लिया है।

जानकारी के अनुसार मनाली में पुलिस टीम रूटीन चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़का पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हैरानी की बात यह थी कि यह छात्र स्कूल यूनिफॉर्म पहने हुए था और बिना हैल्मेट के तेज रफ्तार में स्कूटी दौड़ा रहा था। नाबालिग द्वारा इस तरह सरेआम ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखने के मामले में पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर ही उक्त स्कूटी का 7000 रुपए का चालान काट दिया।

डीएसपी केडी शर्मा की अभिभावकों को सख्त चेतावनी
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने इस घटना के बाद अभिभावकों के लिए एक सख्त एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि कम उम्र में बच्चों के हाथों में वाहन थमाना न केवल कानून का सीधा उल्लंघन है, बल्कि यह बच्चों की जान के लिए भी एक बड़ा खतरा है, जिससे किसी भी वक्त कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है।डीएसपी ने सभी माता-पिता से विशेष आग्रह किया है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी सूरत में वाहन चलाने की अनुमति न दें। जब तक बच्चे के पास वैध ड्राइविंग लाइसैंस न हो, उन्हें गाड़ी की चाबी बिल्कुल न सौंपें।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!