शिमला से चोरी कार मनाली से बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

Edited By prashant sharma, Updated: 20 Apr, 2021 03:47 PM

car stolen from shimla recovered from manali 3 accused arrested

जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने कार चोरी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। वही चोरी की हुई कार को भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी युवकों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है।

कुल्लू (संजीव जैन) : जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने कार चोरी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। वही चोरी की हुई कार को भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी युवकों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात के समय मनाली पुलिस की टीम गश्त पर थी तो उसी दौरान उन्होंने देखा कि रामबाग के समीप एक गाड़ी गलत तरीके से पार्क की गई है। पुलिस के जवानों ने जब ऑनलाइन माध्यम से कार के मालिक से संपर्क किया तो पता चला कि यह कार बीते कुछ दिनों पहले शिमला से चोरी हुई है और इसकी शिकायत भी शिमला पुलिस को दी गई है।

सूचना मिलते ही मनाली पुलिस की टीम कार के पास ही गश्त करने लगी। थोड़ी देर में तीन युवक कार के पास आए जो पुलिस टीम को देखकर मौके से भाग गए। पुलिस टीम ने सतर्कता बरते हुए तीनों युवकों को हिरासत में लिया और पूछताछ में पता चला कि तीनों युवक शिमला से ही कार को चोरी कर यहां लाए हैं। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि इनमें से एक आरोपी पहले भी चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है और उस पर कई मामले भी दर्ज है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे अन्य चोरियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। वहीं मामला दर्ज कर लिया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!