Bilaspur: कार से 976 ग्राम अफीम के साथ ऊना का आरोपी गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Jul, 2026 05:31 PM

bilaspur opium accused arrested

नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कार से 976 ग्राम अफीम बरामद की है।

बिलासपुर (विशाल): नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कार से 976 ग्राम अफीम बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर की टीम ने मंडी-भराड़ी में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान वहां पहुंची एक कार को जब पुलिस ने रोका व तलाशी ली तो कार से यह अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान संजीव कुमार निवासी गांव अजौली-ऊना के रूप में हुई है।

एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडी एंड पीएस अधिनियम की धारा 18 के तहत केस दर्ज कर लिया किया गया है व पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले में नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!