Shimla  : LIC में नौकरी का मौका, 100 अस्थाई पदों के लिए इस दिन होगा कैंपस इंटरव्यू

Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Sep, 2026 11:45 AM

campus interviews for 100 temporary posts at lic

जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा एलआईसी (Life Insurance Corporation of India), मॉल रोड शिमला में विभिन्न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

Shimla News : जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा एलआईसी (Life Insurance Corporation of India), मॉल रोड शिमला में विभिन्न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू 17 सितंबर, 2026 को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय/रोजगार विनिमय, यूएस क्लब शिमला में आयोजित होगा।

प्रवीन नगराईक ने बताया कि इस दौरान महिला करियर एजेंट तथा ग्रामीण करियर एजेंट के कुल 100 अस्थायी पदों के लिए भर्ती की जाएगी। पदों के लिए न्यूनतम योग्यता मैट्रिक उत्तीर्ण तथा अच्छी कम्युनिकेशन स्किल निर्धारित की गई है और आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। महिला करियर एजेंट को 7,000 रुपये प्लस कमीशन व अन्य लाभ, जबकि ग्रामीण करियर एजेंट को 5,000 रुपये प्लस कमीशन व अन्य लाभ प्रदान किए जाएंगे। महिला करियर एजेंट के पद के लिए केवल महिला उम्मीदवार तथा ग्रामीण करियर एजेंट के पद के लिए पुरुष एवं महिला दोनों उम्मीदवार पात्र होंगे।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों का पंजीकरण नहीं हुआ है, वे संबंधित वेबसाइट eemis.hp.gov.in पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने रिज्यूम सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार स्थल पर पहुंचना होगा। उन्होंने उम्मीदवारों से आधार कार्ड, पैन कार्ड, 10वीं की मार्कशीट/प्रमाण पत्र, उच्चतम शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र तथा एक पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाने का आग्रह किया है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!