कैबिनेट मंत्री ने चंद्रा घाटी में लिया विकास कार्यों का जायज़ा, जनसमस्याओं का किया निपटारा

Edited By Vijay, Updated: 12 Jun, 2021 12:08 AM

cabinet minister

तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा शुक्रवार काे एक सप्ताह के दौरे पर लाहौल पंहुचे। उन्होंने पहले दिन लाहौल की चन्द्रा घाटी के जागला, मूर्तिचा, खंगसर, खिनांग, तिलिंग, फुतकल, पुरुद, गोंदला, थोरंग,...

केलांग (ब्यूराे): तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास एवं  सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा शुक्रवार काे एक सप्ताह के दौरे पर लाहौल पंहुचे। उन्होंने पहले दिन लाहौल की चन्द्रा घाटी के  जागला,  मूर्तिचा, खंगसर, खिनांग, तिलिंग, फुतकल, पुरुद, गोंदला, थोरंग, दालंग,मुलिंग, बरगुल, शिप्टिंग, गोशाल गांवों का दौरा किया। डॉ. मारकंडा ने घाटी में चल रहे विकास कार्यों का जायज़ा लिया तथा जनसमस्याओं का निपटारा किया।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण विकास कार्यों की गति कुछ कम हुई थी परन्तु अब फिर से इन्हें तेज किया जाना चाहिए। उन्होंने पंचायतों के प्रतिनिधियों से 14वें व 15वें वित्त आयोग से विकास कार्यों को बढ़ावा देने पर जाेर दिया। उन्होंने कहा कि खिनांग सड़क की टारिंग का कार्य शीघ्र आरम्भ किया जाएगा। तिलिंग-फुतकल में स्नो हार्वेस्टिंग की परियोजना के लिए 13 लाख रुपए मंजूर किएजा रहे हैं, जिससे यहां पर पानी की किल्लत की समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी।

उन्होंने गोंदला में विकास में जनसहयोग योजना के अंतर्गत सिंचाई की व्यवस्था करने के लिए भी प्रेरित किया। इसमें सामुदायिक विकास कार्यों  के लिए सरकार द्वारा 95 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। डॉ. मारकंडा ने जनता की कृषि, सिंचाई सहित अन्य समस्याओं को सुना तथा सम्बंधित विभागों को शीघ्र समाधान के निर्देश भी दिए। इस दौरान उनके साथ तहसीलदार नरेन्दर शर्मा, एसडीओ जलशक्ति, विद्युत विभाग, लोक निर्माण; ज़िला कृषि अधिकारी सहित अन्य ज़िला अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!