कांग्रेस ने की सोलन की अनदेखी, जयराम सरकार ने दिया नगर निगम का तोहफा : सुरेश कश्यप

Edited By Vijay, Updated: 03 Apr, 2021 09:01 PM

bjp state president suresh kashyap target on congress

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने सोलन को नगर निगम से वंचित रखा। सोलन को सभी मापदंड पूरे करने के बाद भी नगर निगम नहीं बनाया जबकि जयराम सरकार ने सोलन के साथ मंडी व पालमपुर को भी नगर निगम का तोहफा दिया।

सोलन (ब्यूरो): भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने सोलन को नगर निगम से वंचित रखा। सोलन को सभी मापदंड पूरे करने के बाद भी नगर निगम नहीं बनाया जबकि जयराम सरकार ने सोलन के साथ मंडी व पालमपुर को भी नगर निगम का तोहफा दिया। अब इन शहरों में विकास तेज गति से आगे बढ़ेगा। कांग्रेस ने हमेशा ही हिमाचल के हितों की अनदेखी की है। यही कारण है कि अब कांग्रेस लगातार चुनाव हारती जा रही है। वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश में जितने भी चुनाव हुए उनमें कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। 4 नगर निगमों में हो रहे चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा। भाजपा नगर निगम चुनाव के बाद 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को जीतेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!