भाजपा ने किया हार पर मंथन, 2022 में रिपीट करेगी सरकार : रणधीर शर्मा

Edited By Vijay, Updated: 25 Nov, 2021 04:54 PM

bjp brainstormed on defeat government will repeat in 2022

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन भी भाजपा की हार को लेकर विस्तारित कोर कमेटी ने शिमला के पीटरहॉफ में मंथन किया। बीजेपी उपचुनाव में भितरघात व अनुशासनहीनता करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने जा रही हैं।

शिमला (योगराज): भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन भी भाजपा की हार को लेकर विस्तारित कोर कमेटी ने शिमला के पीटरहॉफ में मंथन किया। बीजेपी उपचुनाव में भितरघात व अनुशासनहीनता करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने जा रही हैं। बीजेपी का कहना है कि इन बैठकों में हार के कारणों पर मंथन किया गया है। कमियों में सुधार कर पार्टी दोबारा से सत्ता पर काबिज होगी। सरकार के 27 दिसम्बर को 4 साल पूरे हो रहे हैं, जिसके उपलक्ष्य पर महाजनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा।

अति आत्मविश्वास रहा हार का कारण, सहानुभूति का कांग्रेस को हुआ लाभ

भाजपा मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने बताया कि पार्टी बैठकों का दौर जारी है। पिछले कल कोर कमेटी की बैठक हुई। आज सुबह से विस्तारित कोर ग्रुप की बैठक चल रही है। इसके बाद कल कार्यसमिति की बैठक होगी। उन्होंने कहा कि क्रम के अनुसार यह बैठकें हो रही हैं, जिनमें पिछले कामों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई है। रणधीर ने कहा कि उपचुनाव के परिणाम आशा के अनुरूप नहीं रहे, जिन पर समीक्षा हुई है। उन्होंने कहा कि बैठकों में अनेक विषय ध्यान में आए हैं। पार्टी कार्यकर्ता अति आत्मविश्वास में रहा जोकि हार का कारण बना है। वहीं सहानुभूति का भी कांग्रेस को लाभ हुआ। उन्होंने कहा कि एक सीट को छोड़कर सहानुभूति फैक्टर चुनावों में चला। कुछ सीटों पर भीतरघात व अनुसाशनहीनता के भी मामले सामने आए हैं। महंगाई के कारण भी बीजेपी को नुक्सान हुआ है। सरकार की योजनाओं को भी धरातल पर उतारने में कमी रही है। इन सभी को ध्यान में रखकर 2022 में मिशन रिपीट के लिए चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता को रोकने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आगे केंद्र व प्रदेश सरकारों की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। 27 दिसम्बर को सरकार के 4 साल का कार्यकाल पूरा होने पर बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें केंद्रीय  नेता शामिल होंगे। इसके बाद प्रदेश में महासम्पर्क अभियान चलाया जाएगा।

उपचुनाव के बाद हवा में उड़ रही कांग्रेस, दिल्ली अभी दूर है

उन्होंने कहा कि उपचुनाव के बाद कांग्रेस हवा में उड़ रही है। कांग्रेस के लिए दिल्ली अभी दूर है। कांग्रेस नेता मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं। कांग्रेस में मुख्यमंत्री के 12 से 13 दावेदार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इन चुनावों को गम्भीरता से लिया है। समीक्षा के बाद पार्टी सुधार कर 2022 में प्रदेश में फिर से सरकार बनाएगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!