Edited By Swati Sharma, Updated: 23 Sep, 2026 04:22 PM

बैजनाथ-पपरोला में आयोजित गणेश उत्सव की भव्य संध्या में राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने बतौर अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
पालमपुर : बैजनाथ-पपरोला में आयोजित गणेश उत्सव की भव्य संध्या में राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने बतौर अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

गणेश उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखने को मिला। धार्मिक आयोजन के साथ-साथ कार्यक्रम में क्षेत्र की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिली। उत्सव के माहौल ने श्रद्धालुओं और उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया।

राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने आयोजन समिति और सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने भगवान गणेश से प्रार्थना की कि सभी पर उनकी कृपा बनी रहे और हर घर में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो। गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-शांति तथा समृद्धि के लिए प्रार्थना की। आयोजन में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें