Bilaspur: भगोट में 2 पक्षों में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज

Edited By Jyoti M, Updated: 22 Sep, 2024 01:01 PM

bilaspur fight between 2 parties in bhagot cross case registered

घुमारवीं थाना के तहत गांव भगोट में दो पक्षों के बीच मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि सोहन लाल पुत्र लच्छमण राम और उमेश पत्नी जितेन्द्र कुमार ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

घुमारवीं, (कुलवंत): घुमारवीं थाना के तहत गांव भगोट में दो पक्षों के बीच मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि सोहन लाल पुत्र लच्छमण राम और उमेश पत्नी जितेन्द्र कुमार ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

झगड़े का कारण जल शक्ति विभाग की पाइपलाइन को जमीन में डालने को लेकर है। सोहन लाल ने आरोप लगाया है कि उमेश पत्नी जितेन्द्र कुमार और अन्य ने उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों से मारपीट और गाली गलौच की, जब उन्होंने पाइपलाइन को जमीन में दबाने के लिए कहा।

वहीं उमेश ने आरोप लगाया है कि सोहन लाल और उनके परिवार के सदस्यों ने उनसे और उनके पति के साथ मारपीट की और गाली- गलौच की, जब वे अपने घर के पास सड़क में पाइपलाइन को डाल रहे थे। उधर, डी.एस.पी. घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!