Himachal: सड़क पर बुलेट मोटरसाइकिल से भौकाल मचाना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो देख पुलिस ने लिया तगड़ा एक्शन

Edited By Vijay, Updated: 09 Jul, 2026 01:37 PM

bike challan

अगर आप भी अपनी बुलेट बाइक पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़क पर भौकाल मचाने का शौक रखते हैं तो हिमाचल प्रदेश पुलिस का यह एक्शन आपके लिए एक सख्त चेतावनी है।

ऊना: अगर आप भी अपनी बुलेट बाइक पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़क पर भौकाल मचाने का शौक रखते हैं तो हिमाचल प्रदेश पुलिस का यह एक्शन आपके लिए एक सख्त चेतावनी है। ऊना पुलिस ने बुलेट के साइलेंसर से पटाखे फोड़ने वाले मनचलों पर कार्रवाई करते हुए ऐसा सबक सिखाया है, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर ऊना जिले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो में कुछ युवक मॉडिफाइड बुलेट मोटरसाइकिल दौड़ाते हुए साइलेंसर से तेज और धमाकेदार आवाजें (पटाखे) निकालते हुए नजर आ रहे थे। इस कान फोड़ू आवाज से न केवल भयंकर ध्वनि प्रदूषण फैल रहा था, बल्कि राहगीरों और आम जनता को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जैसे ही यह वीडियो जिला पुलिस ऊना की नजर में आया, पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस की टीम ने वीडियो के आधार पर बुलेट मोटरसाइकिलको ट्रेस कर लिया। इसके बाद पुलिस ने  न सिर्फ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालक का पूरे 10,000 रुपए का चालान काटा, बल्कि अवैध रूप से लगाए गए मॉडिफाइड साइलेंसर को मौके पर ही बाइक से हटवा दिया।

नियमों को ताक पर रखा तो होगी सख्त कार्रवाई : एसपी
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि वाहनों की बनावट में अवैध रूप से छेड़छाड़ करना और तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाना गैर-कानूनी है। इससे न केवल पर्यावरण में ध्वनि प्रदूषण का स्तर बढ़ता है, बल्कि सार्वजनिक शांति और यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित होती है। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि कि यातायात नियम लोगों की सुरक्षा और समाज में शांति बनाए रखने के लिए हैं। एसपी ने अपील की है कि लोग अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न करवाएं, साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि जो भी नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर स्टंट या ध्वनि प्रदूषण करेगा, भविष्य में भी उसके खिलाफ इसी तरह की सख्त और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!