1.105 किलोग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 30 Jan, 2023 08:18 PM

bhadela charas youth arrested

पुलिस ने उपमंडल सलूणी के चकोली पुल के पास नाकाबंदी के दौरान एक युवक से 1.105 किलोग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

भड़ेला (चुनी लाल): पुलिस ने उपमंडल सलूणी के चकोली पुल के पास नाकाबंदी के दौरान एक युवक से 1.105 किलोग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जिला चम्बा पुलिस की एस.आई.यू. टीम ने रविवार को चम्बा-हिमगिरी मार्ग पर चकोली पुल के निकट नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक युवक वहां शाम करीब साढ़े छह बजे वाहन का इंतजार कर रहा था। पूछताछ में उसने अपना नाम सुनील कुमार (26) पुत्र दिन्नू राम निवासी गांव व डा. भड़ेला तहसील सलूणी जिला चम्बा बताया। पुलिस पूछताछ के दौरान युवक घबरा गया, शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 1.105 किलोग्राम चरस बरामद की गई। मामले की पुष्टि डी.एस.पी. चम्बा अजय कुमार ने की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!