Solan: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजा विजेंद्र सिंह का निधन

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Jul, 2026 10:29 PM

bbn vijender singh

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजा विजेंद्र सिंह का निधन हो गया। वह नालागढ़ विस क्षेत्र से 5 बार विधायक, सरकार में 2 बार स्वास्थ्य मंत्री और एक बार सीपीएस भी रहे।

बीबीएन (शेर सिंह): नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजा विजेंद्र सिंह का निधन हो गया। वह नालागढ़ विस क्षेत्र से 5 बार विधायक, सरकार में 2 बार स्वास्थ्य मंत्री और एक बार सीपीएस भी रहे। उन्होंने 1977 से 1998 तक नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उनका जन्म 26 जून, 1946 को नालागढ़ रियासत में हुआ था और पिछले हफ्ते ही उनका 80वां जन्मदिन था। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और बुधवार सुबह करीब 8 बजे उन्होंने दिल्ली स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वह एक महान व्यक्तित्व और जमीन से जुड़े राजनेता थे और लोग उनकी ईमानदारी व सिद्धांतवादी व्यक्तित्व के कायल थे। विजेंद्र सिंह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के बुआ के पुत्र थे। विजेंद्र सिंह के शव को दिल्ली से राजमहल नालागढ़ लाया जा रहा है और वीरवार सुबह उनके शव को राजमहल में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

एसडीएम नालागढ़ नरेंद्र आहलूवालिया ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार वीरवार को 2 बजे निहला खेड़ा घराठ स्थित श्मशानघाट में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनके निधन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा, दून के विधायक रामकुमार चौधरी, नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर, पूर्व विधायक लखविंद्र राणा तथा दून के पूर्व विधायक परमजीत पम्मी ने शोक प्रकट किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!