Solan: नशा तस्करों की 1.5 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज

Edited By Kuldeep, Updated: 16 Sep, 2026 10:51 PM

bbn drug smuggler assets frozen

पुलिस जिला बद्दी द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नशा तस्करों की अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई के साथ उनकी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर भी आर्थिक प्रहार किया जा रहा है।

बीबीएन (शेर सिंह): पुलिस जिला बद्दी द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नशा तस्करों की अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई के साथ उनकी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर भी आर्थिक प्रहार किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना नालागढ़ में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दर्ज 2 मामलों में नशा तस्करों एवं उनके परिजनों के नाम पर अर्जित संपत्तियों को फ्रीज किया गया है। पहला मामला एफआईआर नम्बर-56/2023 दिनांक 22.02.2023 अधीन धारा 21/61 एनडीपीएस एक्ट में पुलिस द्वारा आरोपी गगनदीप वर्मा उर्फ बिल्ला पुत्र सुभाष चंद निवासी गांव दत्तोवाल, तहसील नालागढ़, जिला सोलन के कब्जे से 6.53 ग्राम चिट्टा (हैराेइन) बरामद किया गया था। वित्तीय जांच के दौरान आरोपी एवं उसके परिजनों के नाम पर स्कूटी 53 हजार रुपए, 02 कार 17 लाख 20 हजार रुपए, 1 कार 9 लाख 50 हजार रुपए, दत्तोवाल स्थित दुकान 12 लाख 50 हजार तथा मकान 6 लाख रुपए।

कुल 45 लाख 73 हजार रुपए की संपत्ति फ्रीज की गई है। दूसरा मामला एफ.आई.आर. नम्बर- 73/2025 दिनांक 07.03.2025 अधीन धारा 20/21/29/61 एनडीपीएस एक्ट में पुलिस द्वारा आरोपी सुरजन कुमार पुत्र गुरदास निवासी गांव बीड़ प्लासी, डाकघर मंझौली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था, जिसमें 9.56 ग्राम चिट्टा (हैराेइन) व 77.770 ग्राम चरस बरामद की गई थी। वित्तीय जांच के दौरान आरोपी की पत्नी पूनम के नाम पर अभिपुर फेज-2 न्यू नालागढ़ कालोनी स्थित 08 मरले के प्लॉट पर निर्मित मकान (जिस​ प्लॉट की कीमत लगभग 3 लाख रुपए तथा निर्माणाधीन मकान जिसकी वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ है) कुल 1 करोड़ 03 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज की गई है।

पुलिस के अनुसार इस प्रकार उक्त दोनों मामलों में बद्दी पुलिस द्वारा नशा तस्करों एवं उनके परिजनों से संबंधित लगभग 1.5 करोड़ की चल व अचल संपत्ति फ्रीज की गई है। बद्दी पुलिस की यह कार्रवाई नशा तस्करों के विरुद्ध केवल मादक पदार्थों की बरामदगी तक सीमित न रहकर नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति पर सीधा आर्थिक प्रहार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि बद्दी पुलिस द्वारा नशा तस्करों तथा उनके द्वारा नशा तस्करी से अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की पहचान, वित्तीय जांच तथा कानून के अनुसार फ्रीजिंग/जब्ती की कार्रवाई आगे भी इसी प्रकार निरंतर जारी रखी जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!