Solan: भ्रष्टाचार और लूट का दूसरा नाम गांधी-वाड्रा परिवार : श्रीकांत

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Jan, 2026 10:20 PM

bbn corruption gandhi family

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने नालागढ़ के पंजैहरा मंडल में बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत कार्यकर्त्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने वीबी जी राम जी योजना बारे बताया।

बीबीएन (शेर सिंह): भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने नालागढ़ के पंजैहरा मंडल में बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत कार्यकर्त्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने वीबी जी राम जी योजना बारे बताया। उन्होंने कहा कि जब भी देश में भ्रष्टाचार और लूट की बात होती है तो जनता के मन में केवल गांधी-वाड्रा परिवार का ही नाम आता है। आज कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकारें टैक्स पेयर्स के पैसे को खुलेआम गांधी परिवार के नैशनल हैराल्ड जैसे बंद पड़े अखबार पर लुटा रही हैं। कर्नाटक सरकार ने एक बंद पड़े अखबार को 1.90 करोड़ और अपने कुल विज्ञापन बजट का लगभग 69 प्रतिशत हिस्सा दे दिया।

उन्होंने सवाल किया कि क्या राहुल गांधी और सोनिया गांधी के तथाकथित खटाखट मॉडल का आधार यही है कि जनता के खून-पसीने की कमाई को लूटकर अपने निजी, बंद अखबार में डाला जाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल में हालात और भी चिंताजनक हैं। सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन देने तक के लिए सरकार के पास धन नहीं है। इसके बावजूद नैशनल हैराल्ड को 97 लाख रुपए दिए गए। उन्होंने सवाल उठाया कि किस विज्ञापन नीति के तहत एक बंद और निष्क्रिय अखबार को यह राशि दी गई। यह भ्रष्टाचार का खुला मॉडल है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रत्न सिंह पाल, प्रदेश सचिव वंदना योगी, संजय ठाकुर, पूर्व विधायक केएल ठाकुर, पूर्व विधायक लखविंदर राणा, जिला महामंत्री बलबीर ठाकुर, मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह जिंदू, जिला प्रवक्ता सरवन चंदेल, संजीव ठाकुर, जतिंदर राणा, मंडल महामंत्री गुरपाल चौधरी, एससी मोर्चा अध्यक्ष गुरुदत्त, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष दौलत राम, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक कुमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण गोपाल, ओबीसी मोर्चा के रछपाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष देव राज चंदेल, प्रेम सिंह, हरमेश, मंडल सचिव बलविंदर कौर, गुरबक्श सिंह, गुरमीत कौर, जगतार सिंह सहित मंडल त्रिदेव, ग्राम केंद्र अध्यक्ष, प्रभारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!