Solan News: बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट...चालक हिरासत में

Edited By Vijay, Updated: 04 Jul, 2026 04:42 PM

consignment of alcohol seized from truck in barotiwala

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस थाना बरोटीवाला की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है।

बरोटीवाला (ठाकुर): औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस थाना बरोटीवाला की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने शराब और ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को हिरासत में लि लिया है।

जानकारी के अनुसार बरोटीवाला पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक ट्रक के जरिए भारी मात्रा में शराब की तस्करी की जा रही है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने हरिपुर रोड पर नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान जब वहां से गुजर रहे एक संदिग्ध ट्रक को चैकिंग के लिए रोका गया, तो अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। ट्रक में शराब की पेटियां लदी हुईं थीं, जिनकी संख्या 530 पाई गई। जब पुलिस ने ट्रक चालक से शराब के परिवहन से संबंधित वैध परमिट या लाइसैंस दिखाने को कहा तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही ट्रक और उसमें लदी 530 पेटी अवैध शराब को जब्त कर लिया और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया।

इस कार्रवाई के संबंध में पुलिस थाना बरोटीवाला में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि अवैध शराब की इतनी बड़ी खेप कहां से लोड की गई थी और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था। इसके अलावा, इस तस्करी के पीछे शराब माफिया के और कौन से लोग शामिल हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!