जल्द आरंभ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया निरीक्षण

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Jul, 2026 03:48 PM

work on the improvement of the solan subathu road will begin soon

हिमाचल डेस्क : लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को सुबाथू पहुंचकर मुख्य जिला सड़क (परवाणू-कसौली-धर्मपुर-सोलन) का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से मिलकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि...

हिमाचल डेस्क : लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को सुबाथू पहुंचकर मुख्य जिला सड़क (परवाणू-कसौली-धर्मपुर-सोलन) का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से मिलकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि शीघ्र ही इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण का कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा।  

मौसम एवं अन्य कारणों से इस मार्ग की स्थिति खराब

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मौसम एवं अन्य कारणों से इस मार्ग की स्थिति खराब है। इसके मुरम्मत कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा नाबार्ड के तहत 23 करोड़ रुपए की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाकर स्वीकृति के लिए भेजी गई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही स्वीकृति मिलने के उपरांत सड़क के सुधारीकरण का कार्य आरम्भ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नाबार्ड से 23 करोड़ की राशि स्वीकृत होने तक इस सड़क का सुधारीकरण का कार्य 1 करोड़ 35 लाख रूपये की लागत से विभाग द्वारा करवाया जा रहा है। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि वह स्वयं विभिन्न क्षेत्रो में जाकर सड़कों का निरीक्षण कर रहे हैं। सड़कों में यदि कोई कमी पाई जाती है तो उसे संबन्धित अधिकारियों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी सड़कों को बेहतर बनाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। वर्तमान समय में प्रदेश में जो भी मार्ग बनाएं जा रहे हैं, उन सभी में बॉक्स कल्वर्ट लगाए जा रहें हैं, ताकि भारी वर्षा से सड़कों को नुकसान न पहुँचे। उन्होंने कहा कि 20 करोड़ रूपये की राशि से धर्मपुर सुबाथू मार्ग का सुधारीकरण का कार्य प्रगति पर है।

वर्तमान में सोलन ज़िला में सड़कों की कुल लम्बाई 3350KM

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि सोलन ज़िला में गत साढ़े तीन वर्षों में सड़कों, पुलों और भवनों के निर्माण पर लगभग 227 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला में 12 नए पुल निर्मित किए गए और 11 पुलों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस पर लगभग 40 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। ज़िला सोलन में गत वर्षाें में 70.51 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण किया गया। वर्तमान में सोलन ज़िला में सड़कों की कुल लम्बाई 3350 किलोमीटर है। इसी तरह गत वर्षाे में सोलन जिला में लगभग 278 किलोमीटर सड़कों की मेटलिग व टारिंग, लगभग 135 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण तथा 450 किलोमीटर सड़कों के किनारे नालियों का निर्माण किया गया है। उन्होंने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को इनके त्वरित निपटारे के निर्देश दिए।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!