Kangra: हरिपुर में बिजली चोरी करने पर टैंट हाऊस के कर्मचारियों से वसूला 9 हजार जुर्माना

Edited By Kuldeep, Updated: 13 Nov, 2024 05:44 PM

bankhandi tent house electricity theft

विद्युत मंडल देहरा के अंतर्गत बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ बोर्ड का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी के तहत देहरा मंडल के हरिपुर उपमंडल में विद्युत बोर्ड की टीम ने एक टैंट हाऊस के कर्मचारियों को बिजली चोरी के मामले में रंगे हाथ पकड़ा है।

बनखंडी (राजीव शर्मा): विद्युत मंडल देहरा के अंतर्गत बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ बोर्ड का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी के तहत देहरा मंडल के हरिपुर उपमंडल में विद्युत बोर्ड की टीम ने एक टैंट हाऊस के कर्मचारियों को बिजली चोरी के मामले में रंगे हाथ पकड़ा है। विभागीय टीम ने बिजली चोरी करने के आरोप में टैंट हाऊस के इन कर्मचारियों पर 9 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

विभागीय अधिकारी के अनुसार शिकायत मिली थी कि हरिपुर में एक टैंट हाऊस के कर्मचारी कुछ दिनों से बिजली की चोरी कर रहे हैं। विद्युत बोर्ड मंडल देहरा के अधिशासी अभियंता बलेश शर्मा ने बताया कि बिजली चोरी करने के आरोप में हरिपुर के एक टैंट हाउस के कर्मचारियों को 9 हजार रुपए जुर्माना किया गया है। वहीं उनको आगे से ऐसा न करने की हिदायत भी दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!