Kangra: अवैध खैर की लकड़ी से भरा पिकअप ट्राला पकड़ा, FIR दर्ज

Edited By Kuldeep, Updated: 10 Sep, 2026 06:10 PM

jwalamukhi pickup khair wood

वन परिक्षेत्र खुंडियां के तहत वन विभाग की टीम ने मझीण बीट में नाके के दौरान खैर की लकड़ी से भरा पिकअप ट्राला पकड़ा।

ज्वालामुखी (नितेश): वन परिक्षेत्र खुंडियां के तहत वन विभाग की टीम ने मझीण बीट में नाके के दौरान खैर की लकड़ी से भरा पिकअप ट्राला पकड़ा। वाहन से खैर की 9 मौछे बरामद हुए। चालक कपिल देव लकड़ी से संबंधित कोई वैध परमिट या ट्रांजिट पास प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में बरामद लकड़ी में से 3 खैर के पेड़ सियालकर बीट के सरकारी जंगल से काटे जाने की बात सामने आई है। विभाग ने वाहन व लकड़ी को जब्त कर भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में मझीण पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। मामले में सियालकर निवासी विपन कुमार, कपिल देव व प्रीतम चंद के नाम सामने आए हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!