Chamba: जिला के इन क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Jul, 2026 05:14 PM

banikhet power supply suspended

विद्युत उपकेंद्र डल्हौजी के अंतर्गत आने वाले 11 केवी बनीखेत फीडर पर आवश्यक मुरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते 13 जुलाई को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

बनीखेत (ब्यूरो): विद्युत उपकेंद्र डल्हौजी के अंतर्गत आने वाले 11 केवी बनीखेत फीडर पर आवश्यक मुरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते 13 जुलाई को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल डल्हौजी के अनुसार सुबह 9 से शाम 6 बजे तक अथवा कार्य पूर्ण होने तक बनीखेत बाजार, पपर (गैस एजैंसी बनीखेत, सत्य साई स्कूल, केंद्रीय विद्यालय बनीखेत, डीएवी कालेज बनीखेत, कांडा, बड़ेरू, तलगुट, बाड़ तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह शटडाऊन मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर रहेगा। यदि मौसम प्रतिकूल रहा तो कार्य में बदलाव संभव है। विद्युत उपमंडल डल्हौजी के एसडीओ इंद्रजीत सिंह ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!