धर्मशाला विधानसभा में विवादित झंडे लगाने वाला दूसरा आरोपी भी पंजाब से गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 13 May, 2022 11:10 PM

another accused arrested from punjab in controversial flags case

धर्मशाला में विधानसभा परिसर के मुख्य गेट पर विवादित झंडे लगाने व दीवारों पर नारे लिखने वाले दूसरे आरोपी को भी हिमाचल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त गिरफ्तारी भी पंजाब में ही की गई है। यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वयं अपने सोशल मीडिया...

शिमला (ब्यूरो): धर्मशाला में विधानसभा परिसर के मुख्य गेट पर विवादित झंडे लगाने व दीवारों पर नारे लिखने वाले दूसरे आरोपी को भी हिमाचल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त गिरफ्तारी भी पंजाब में ही की गई है। यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वयं अपने सोशल मीडिया अकाऊंट पर दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि धर्मशाला में विवादित झंडे लगाने व दीवारों पर स्लोगन लिखने वाले दूसरे व्यक्ति को भी पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया है। देश को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ हर हिमाचली एकजुट है। बता दें कि इससे पहले मुख्य आरोपी हरवीर सिंह पंजाब से गिरफ्तार किया जा चुका है जोकि 4 दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहा है।
PunjabKesari, Tweet Image

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!