शर्मनाक! महिला ने पति पर लगाया मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Sep, 2026 01:24 PM

husband accused of assault and harassment

पुलिस थाना बीएसएल कालोनी के तहत एक महिला ने अपने पति पर मारपीट और लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mandi News : पुलिस थाना बीएसएल कालोनी के तहत एक महिला ने अपने पति पर मारपीट और लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गांव हरवाणी निवासी एक महिला ने थाना में दी शिकायत में बताया कि विवाह के कुछ समय बाद से ही उसका पति उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना करता आ रहा है। शिकायत के अनुसार, 24 सितम्बर की रात करीब साढ़े आठ बजे पति ने उसके साथ कथित तौर पर मुक्कों और तकिये से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आई हैं।

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!