Edited By Kuldeep, Updated: 11 Aug, 2026 04:08 PM

पुलिस थाना लम्बागांव की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आलमपुर निवासी विशाल कुमार पुत्र सुनील कुमार (29) वार्ड नंबर 6 को 7.01 ग्राम चिट्टा बरामद होने के मामले में गिरफ्तार किया है।
आलमपुर (विजय): पुलिस थाना लम्बागांव की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आलमपुर निवासी विशाल कुमार पुत्र सुनील कुमार (29) वार्ड नंबर 6 को 7.01 ग्राम चिट्टा बरामद होने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को पुलिस टीम आलमपुर-सुजानपुर व्यास पुल के पास गश्त पर थी। इसी दौरान टैक्सी नंबर HP-01 DA-1047 को जांच के लिए रोका गया। टैक्सी में सवार विशाल कुमार से पूछताछ के बाद उसके कैरी बैग की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान कैरी बैग में रखी मौसमी सब्जियों और फलों के बीच एक डिब्बी बरामद हुई। डिब्बी को खोलने पर उसमें संदिग्ध पदार्थ पाया गया। पुलिस ने पदार्थ की जांच की, जिसे हैरोइन/चिट्टा बताया गया। पुलिस ने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के पास नशीला पदार्थ कहां से आया था और इसकी सप्लाई में कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं।