तोद वैली में फंसे ट्रक चालकों व मजदूरों को प्रशासन ने दिया राशन

Edited By Vijay, Updated: 08 Apr, 2021 05:49 PM

administration gave ration to truck drivers and laborers

जिला लाहौल-स्पीति में हुई बर्फबारी के चलते जहां लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं तो वहीं लेह की ओर जाने वाले वाहन 3 दिनों से दारचा में ही फंसे हुए हैं। इसके अलावा लेह की ओर जा रहे मजदूर भी पिछले 3 दिनों से स्थानीय गोम्पा के हाल में शरण लिए हुए हैं।

कुल्लू (संजीव जैन): जिला लाहौल-स्पीति में हुई बर्फबारी के चलते जहां लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं तो वहीं लेह की ओर जाने वाले वाहन 3 दिनों से दारचा में ही फंसे हुए हैं। इसके अलावा लेह की ओर जा रहे मजदूर भी पिछले 3 दिनों से स्थानीय गोम्पा के हाल में शरण लिए हुए हैं। अब लाहौल-स्पीति प्रशासन ने भी फंसे हुए ट्रक चालकों व मजदूरों की मदद की है। तहसीलदार अनिल कुमार द्वारा तोद घाटी में फंसे हुए ट्रक चालकों व अन्य वाहनों में सवार मजदूरों को राशन दिया गया है ताकि वे अपना गुजारा कर सकें।
PunjabKesari, Officer and Laborer Image

गौर रहे कि बर्फबारी के चलते मनाली-लेह सड़क मार्ग पिछले 3 दिनों से बंद है। लाहौल-स्पीति पुलिस द्वारा दारचा से आगे वाहनों को नहीं भेजा जा रहा है। वहीं लाहौल घाटी का मौसम अभी भी खराब चला हुआ है़, जिसके चलते बीआरओ को सड़क बहाल करने में खासी दिक्कतें आ रही हैं। तहसीलदार केलांग अनिल कुमार ने बताया कि प्रशासन ने वहां फंसे हुए ट्रक चालकों व मजदूरों को राशन उपलब्ध करवाया है और अन्य सहायता भी प्रशासन द्वारा की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!