मैं अनुराग ठाकुर के बयान से सहमत, हमीरपुर ही नहीं पूरा प्रदेश विकास में पिछड़ा : अभिषेक राणा

Edited By Vijay, Updated: 03 Mar, 2021 03:39 PM

abhishek rana target on bjp

प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन अभिषेक राणा प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पहली बार केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर के उस बयान से सहमत हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि अब हमीरपुर विकास में क्यों पिछड़ता जा रहा...

हमीरपुर (ब्यूरो): प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन अभिषेक राणा प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पहली बार केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर के उस बयान से सहमत हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि अब हमीरपुर विकास में क्यों पिछड़ता जा रहा है। ये उन्होंने अपनी ही सरकार से पूछा है। अभिषेक राणा ने कहा कि हमीरपुर ही नहीं बल्कि पूरा हिमाचल प्रदेश आज विकास के लिए तरस रहा है। सरकार के मंत्री प्रदेश की जनता को भगवान भरोसे छोड़कर अपनी जेबें भरने में व्यस्त हैं। प्रदेश में शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई हैं। सरकारी अस्पतालों में मरीजों की दुर्दशा हो रही है। अस्पतालों में न सीटी स्कैन की व्यवस्था है और न ही अल्ट्रासाऊंड की। अस्पतालों में रखी मशीनें खराब हो चुकी हैं। आज प्रदेश के सरकारी अस्पताल मरीजों का इलाज करने की जगह रैफर सैंटर बन कर रह गए हैं। 

भाजपा ने बड़े जोरशोर से कहा था कि हिमाचल में डबल इंजन की सरकार है, जिससे विकास भी डबल रफ्तार से होगा। आज न तो डबल इंजन दिखाई दे रहा है और न विकास। सरकार अपने अफसरों को बोलने की बजाय लोगों को ही दोष देने में लगी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार है केंद्र में भी भाजपा सरकार है। फिर भी प्रदेश की हालत बदतर क्यों होती जा रही है। सरकार अपना विजन क्यों बता नहीं पा रही। हिमाचल के लिए किए गए वायदों को आज झुठलाया क्यों जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश में रेललाइन को लेकर भी बड़ी-बड़ी बातें की गई थीं। भाजपा की ओर से कहा गया था कि हिमाचल में रेललाइन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सपना है, इसे पूरा किया जाएगा लेकिन अब रेल मंत्री पीयूष गोयल कह रहे हैं कि यह संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर यह संभव नहीं है तो पहले भाजपा की ओर से लोगों को झूठ क्यों बोला गया। न भाजपा रेललाइन के बारे में बात करती है न हाईवे के बारे में। न तो केंद्र सरकार देश के लिए कुछ कर पा रही है और न ही प्रदेश सरकार हिमाचल के लिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के बीच अंतर्कलह आज सबके सामने है, जिसका खमियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार लाकर आज पछता रही है। विकास कार्यों को डबल रफ्तार से करवाने की बात कहने वाली सरकार आज उन्हें डबल रफ्तार से रोकने में लगी है।

विधानसभा में हुए हंगामे के बारे उन्होंने कहा ‌कि सरकार ने विधानसभा की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले अपने विधायकों के खिलाफ कार्रवाई न करके कांग्रेसी विधायकों को दोषी ठहरा दिया। इससे एक बात साफ है कि प्रदेश में एक नहीं बल्की दो कानून हैं। जो लोग भाजपा के पक्ष की बात करते हैं उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती और जो लोग सरकार का विरोध करते हैं उन पर हर तरह की कार्रवाई की जाती है चाहे वह आम लोग हों, पत्रकार या विपक्षी पार्टी के लोग हों। सरकार जनता के लिए दोहरे मापदंड अपना कर उसकी आवाज दबाने का काम कर रही है।‌ जनता आने वाले समय में भाजपा को इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!