Hamirpur: आईटीआई हमीरपुर में खाली सीटों के लिए 7 तक करें ऑनलाइन आवेदन

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Sep, 2026 10:10 PM

hamirpur iti application

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में सत्र 2026-27 के लिए फैशन डिजाइन एंड टैक्नोलॉजी ट्रेड की 24 खाली सीटों....

हमीरपुर (ब्यूरो): राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में सत्र 2026-27 के लिए फैशन डिजाइन एंड टैक्नोलॉजी ट्रेड की 24 खाली सीटों, एसओटी एंब्रॉयडरी की 5 सीटों और इलैक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक की 1 खाली सीट पर दाखिले के लिए स्पॉट राऊंड आयोजित किया जा रहा है, जिसके लिए 7 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन एवं पंजीकरण करवाया जा सकता है।

संस्थान के प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा ने बताया कि इन सीटों पर प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। इस प्रवेश प्रक्रिया में नए अभ्यर्थी और पहले से पंजीकृत अभ्यर्थी भी भाग ले सकते हैं। वहीं प्रवेश के इच्छुक नए अभ्यर्थी प्रात: 10 से दोपहर साढे़ 12 बजे तक संस्थान में ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

इस दौरान अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आऊट, आवश्यक दस्तावेज एवं फोटो पहचान पत्र साथ लाना होगा। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर उसी दिन मैरिट सूची तैयार की जाएगी। काऊंसलिंग प्रक्रिया दोपहर बाद 2 बजे से शुरू होगी तथा मैरिट के आधार पर पंजीकृत अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रवेश प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को उसी समय संस्थान में निर्धारित शुल्क जमा करवाकर प्रवेश संबंधी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करनी होंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!